Rajasthan Police 1369 Constable Bharti Notification Out, राजस्थान पुलिस में 1369 कांस्टेबल के पदों पर भर्ती,यहां से देखे संपूर्ण जानकारी

Rajasthan Police 1369 Constable Bharti Notification Out – अभी-अभी बहुत बड़ी खुशखबरी राजस्थान ग्रह विभाग की ओर से आ रही है राजस्थान ग्रह विभाग में कॉन्स्टेबल, हेड कांस्टेबल उप निरीक्षक सहित 1369 पदों पर भर्ती के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंजूरी दे दी है जी हां दोस्तों अभी की बहुत बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ हम आपको बता रहे हैं कि राजस्थान के मुख्यमंत्री द्वारा अलग-अलग जिलों में नई चौकियां खोलने और पुलिस थाने खोलने की स्वीकृति प्रदान की है जिसके साथ में ही इन नए पुलिस थानों के लिए स्टाफ हेतु 1369 पदों की स्वीकृति प्रदान की है हमने आपको राजस्थान पुलिस में होने जा रही नई भर्ती की विस्तृत जानकारी नीचे उपलब्ध करवाई है

Rajasthan Police 1369 Constable Bharti Notification Out

Rajasthan Police 1369 Constable Bharti Overview

दोस्तों राजस्थान में कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नए पुलिस थानों और चौकियों की घोषणा की है जिसके लिए स्टाफ की आवश्यकता होगी इसलिए साथ में ही 1369 नहीं पदों के सर्जन की घोषणा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा की गई है यह पद अलग-अलग जिलों में खोले जाने वाली नई चौकियों और थानों के लिए सर्जित किए गए हैं जिस पर जल्दी भर्ती करवाई जाएगी, सीईटी रिजल्ट आने के पश्चात राजस्थान पुलिस भर्ती का नोटिफिकेशन आपको देखने को मिलेगा गृह विभाग द्वारा जारी ऑफिशल नोटिफिकेशन की जानकारी नीचे उपलब्ध करवाई गई है

क्या आप सभी सरकारी भर्तियों और योजनाओं की अपडेट सबसे पहले पाना चाहते हैं - Yes / No

Rajasthan Police 1369 Constable Bharti Press Release

प्रदेश में कानून व्यवस्था को अधिक मजबूत करने और आमजन तक सुगम पहुंच सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार अहम निर्णय ले रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में नए पुलिस कार्यालयों, थानों एवं चौकियों को खोलने की मंजूरी दी है। उन्होंने कार्यालयों के लिए 1369 पदों के सृजन और आवश्यक संसाधनों के लिए लगभग 201 करोड़ रुपए की स्वीकृति भी दी है।

नए पुलिस अधीक्षक कार्यालय

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्णय से वैर (भरतपुर), परबतसर (नागौर), खैरवाड़ा (उदयपुर), एडीएफ (धौलपुर) एवं लालसोट (दौसा) में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय खोले जाएंगे। इन कार्यालयों हेतु प्रति कार्यालय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सहायक उप निरीक्षक एवं कनिष्ठ सहायक के 1-1 तथा कांस्टेबल मय ड्राइवर के 3-3 पद कुल 30 पद सृजित होंगे।

इसी प्रकार अरनोद (प्रतापगढ़), तालेड़ा (बूंदी), पहाड़ी (भरतपुर), गंगाशहर (बीकानेर), रामसर (बाड़मेर), बौंली (सवाईमाधोपुर), खण्डेला (सीकर), अजीतगढ़ (सीकर), सिवाना (बाडमेर) एवं आहोर (जालौर) में उप पुलिस अधीक्षक कार्यालय खोले जाएंगे। इनके लिए उप पुलिस अधीक्षक, हैड कांस्टेबल एवं कनिष्ठ सहायक के 1-1 तथा कांस्टेबल मय ड्राइवर के 4-4 पद कुल 63 पद सृजित होंगे।

क्या आप सभी सरकारी भर्तियों और योजनाओं की अपडेट सबसे पहले पाना चाहते हैं - Yes / No

नए पुलिस थानों के लिए रिक्त पद

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा की गई घोषणा के पश्चात नए शहरी और ग्रामीण पुलिस थानेवैशाली नगर (अलवर), मुक्ता प्रसाद नगर (बीकानेर), श्रीनाथ जी (राजसमंद), गोकुलपुरा (सीकर) एवं सदर पुलिस थाना बयाना (भरतपुर) में नवीन शहरी पुलिस थाने खुलेंगे। इनमें निरीक्षक का 1, उप निरीक्षक के 5, सहायक उप निरीक्षक के 6, हैड कांस्टेबल के 8, कांस्टेबल के 38 तथा कांस्टेबल मय ड्राइवर के 2 पद कुल 300 पद सृजित होंगे। इसी प्रकार बासदयाल (अलवर), हदां (बीकानेर), राहुवास (दौसा), तनोट (जैसलमेर) एवं गोठड़ा (झुंझुनूं) में नवीन ग्रामीण थाने खुलेंगे। इनमें थाना निरीक्षक का 1, उप निरीक्षक के 2, सहायक उप निरीक्षक के 4, हैड कांस्टेबल के 5, कांस्टेबल के 31 तथा कांस्टेबल मय ड्राइवर के 2 पद कुल 225 पद है।खुलेंगे 3 महिला पुलिस थानेमहिला पुलिस थाना, डीडवाना (नागौर), महिला पुलिस थाना, नावां (नागौर) एवं महिला पुलिस थाना, कोटपूतली (जयपुर) के लिए प्रति थाना उप निरीक्षक का 1, सहायक उप निरीक्षक के 4, हैड कांस्टेबल के 3 एवं कांस्टेबल मय ड्राइवर के 22 पद कुल 90 पद सृजित होंगे। क्रमोन्नत पुलिस थानों में पदों का सृजनप्रदेश की 10 पुलिस चौकी पुलिस थानों में क्रमोन्नत की गई है। इनमें अंगाई (धौलपुर), मोर (टोंक), सुलताना (झुंझुनूं), बबाई (झुंझुनूं), जनूथर (भरतपुर), निम्बी जोधा (नागौर), बडू (नागौर), डाबला (सीकर), कैलाशनगर (सिरोही) एवं जाजोद (सीकर) पुलिस चौकी क्रमोन्नत हुई है। अब इन पुलिस थानों में में प्रति थाना निरीक्षक का 1, उप निरीक्षक के 2, सहायक उप निरीक्षक के 4, हैड कांस्टेबल के 5, कांस्टेबल के 31 तथा कांस्टेबल मय ड्राइवर के 2 पद सृजित किए जाएंगे। इन 10 क्रमोन्नत थानों में कुल 395 पद सृजित होंगे।

नई पुलिस चौकियां और रिक्त पद

मुख्यमंत्री द्वारा नए पुलिस थानों के साथ नई पुलिस चौकियों के गठन का भी निर्णय लिया गया है 38 नवीन पुलिस चौकियां भी प्रदेश के विभिन्न जिलों में 38 नवीन पुलिस चौकियां भी खोली जाएंगी। प्रति चौकी उप निरीक्षक का 1 एवं कांस्टेबल के 6 पद सृजित किए जाएंगे। इस प्रकार इन नवीन पुलिस चौकियों में कुल 266 पद सृजित होंगे। इन पुलिस कार्यालयों, थानों एवं चौकियों के सृजन से प्रदेश में कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।

क्या आप सभी सरकारी भर्तियों और योजनाओं की अपडेट सबसे पहले पाना चाहते हैं - Yes / No

Leave a Comment