Chandrayan 3 Live News,चांद की सतह पर लहराएगा तिरंगा, आप भी बने गौरवशाली क्षण के साक्षी

Chandrayan 3 Live News दोस्तों आज सभी देशवासियों के लिए बड़े ही गौरव का क्षण होने जा रहा है इसरो द्वारा लांच किए गए चंद्रयान के लिए आज बड़ा ही महत्वपूर्ण दिन है आज चंद्रयान चांद की सतह पर लैंडिंग करने जा रहा है जिसके लिए इसरो ने बड़ी तैयारी शुरू कर दी है और सभी देशवासियों को इस गौरवशाली क्षण में शामिल होने का मौका भी इसरो ने दिया है आप भी चंद्रयान की लाइव लैंडिंग अपने मोबाइल और टीवी स्क्रीन पर देख सकेंगे

Chandrayan 3 Live News

दोस्तों भारत पहली बार चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने जा रहा है जो कि अभी तक कोई भी देश नहीं कर पाया है लेकिन भारत के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-2 की असफलता के बावजूद भी दोबारा से चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने की कोशिश आज की है जो लगभग सफल होती दिख रही है इस बार इसरो ने चांद पर उतरने के लिए काफी मेहनत और तकनीक का इस्तेमाल किया है जिससे इसरो के वैज्ञानिक भरोसा दे रहे हैं कि इस बार चंद्रयान 3 की लैंडिंग सफल अवश्य होगी

क्या आप सभी सरकारी भर्तियों और योजनाओं की अपडेट सबसे पहले पाना चाहते हैं - Yes / No

Chandrayan 3 लैंडिंग में कठिनाइयां

दोस्तों चांद की सतह पर जैसा वातावरण है वह यहां पैदा करना संभव है लेकिन फिर भी हमारे वैज्ञानिकों ने काफी मेहनत की है और उनके सामने अभी भी चंद्रयान-3 के लिए लैंडिंग के वक्त आखिरी के 15 मिनट सबसे अहम हैं. लैंडर की रफ्तार बहुत तेज हुई तो लैंडर दुर्घटनाग्रस्त हो जाएगा. चंद्रमा की सतह की धूल सौर पैनलों के लिए मुश्किल बनेगी. चंद्रमा की सतह पर बोल्डर लैंडर के लिए मुश्किल बनेंगे. चांद की सतह पर गड्ढे लैंडिंग में मुश्किल पैदा करेंगे. सफल लैंडिंग के लिए लैंडर की गति को कंट्रोल करना होगा. हजारों किमी/घंटे की रफ्तार 10 किमी/घंटे से भी कम करनी होगी

हालांकि इस बार इसरो ने दावा किया है कि चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग होना पक्का है क्योंकि इस बार इसरो ने चंद्रयान 2 कि सभी गलतियों को सुधार लिया है और सभी स्थितियों से निपटने के लिए चंद्रयान 3 को डिजाइन किया गया है यहां तक की चंद्रयान 3 में दो-दो सुपर कंप्यूटर लगे हैं और साथ ही अगर चंद्रयान को लैंडिंग के लिए सही जगह नहीं मिलती है तो लॉन्चिंग रोक दी जाएगी सुरक्षित जगह मिलने पर ही चंद्रयान को लांच किया जाएगा और इसरो के वैज्ञानिकों का भरोसा देखकर यह सुनिश्चित है कि इस बार चंद्रयान 3 भारत के लिए इतिहास रचने जा रहा है

चांद की सतह पर चंद्रयान 3

प्यारे दोस्तों 41 दिन के सफर के बाद चंद्रयान तीन आज चांद की सतह पर नए समय के अनुसार शाम 6:04 को लैंडिंग करने जा रहा है चांद पर इस समय सूर्योदय हो जाएगा और चांद की सतह पर एक दिन हमारे 14 दिन के बराबर होता है तो 14 दिन तक सौर एनर्जी के माध्यम से चंद्रयान 3 एक्टिव रहेगा और वहां पर आने वाले भूकंप, वहां के वातावरण इसके अलावा चांद पर जीवन की संभावनाओं की खोज करेगी और यह खोज अंतरिक्ष जगत में भारत के लिए बड़ी उम्मीद भरी होगी और संपूर्ण विश्व में भारत अंतरिक्ष की दौड़ में काफी आगे निकल जाएगा

चंद्रयान 3 लाइव लैंडिंग

दोस्तों चंद्रयान 3 की लैंडिंग को देखना सभी भारतीयों के लिए गौरवशालीक्षण होगा और हम आपसे आग्रह करते हैं कि इस गौरवशाली क्षण के साक्षी बने इसके लिए इसरो ने लाइव लैंडिंग का लिंक जारी कर दिया है आप शाम 5 बजे से लाइव लैंडिंग देख सकते हैं लैंडिंग से 17 मिनट पहले लाइव लैंडिंग का वीडियो प्रसारण होगा जिसमें आप चांद की सतह पर लैंडिंग होते हुए चंद्रयान 3 को देख सकेंगे तो इस क्षण को आप जरूर देखें हमने आपको नीचे लाइव लैंडिंग का लिंक उपलब्ध करवाया है जिस पर क्लिक करके आप चंद्रयान-3 की लाइव लैंडिंग देख सकते हैं

क्या आप सभी सरकारी भर्तियों और योजनाओं की अपडेट सबसे पहले पाना चाहते हैं - Yes / No

चंद्रयान 3 लाइव लैंडिंग लिंक

दोस्तों इस लिंक के माध्यम से आप भी चंद्रयान 3 का लाइव लैंडिंग देख सकेंगे इस लिंक को अपने परिचितों के पास शेयर अवश्य करें ताकि सभी भारतीय इस गौरवशाली क्षण के साक्षी बन सके

चंद्रयान 3 लाइव लैंडिंग देखने का लिंक – Click here

क्या आप सभी सरकारी भर्तियों और योजनाओं की अपडेट सबसे पहले पाना चाहते हैं - Yes / No

1 thought on “Chandrayan 3 Live News,चांद की सतह पर लहराएगा तिरंगा, आप भी बने गौरवशाली क्षण के साक्षी”

Leave a Comment