Rajasthan Vidhya Sambal Yojana 2022,Rajasthan Vidhya Sambal Yojana New Recuritment,Rajasthan Vidhya Sambal Yojana 2022 Recuritment Age Limit,Rajasthan Vidhya Sambal Yojana Recuritment Apply Last Date,Rajasthan Vidhya Sambal Yojana Education Qualification,Rajasthan Vidhya Sambal Yojana 2022

Rajasthan Vidhya Sambal Yojana 2022 – माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर ने विद्या संबल योजना के अंतर्गत अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में गेस्ट फैकल्टी के आधार पर स्टाफ भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर ने सभी महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्रधानाध्यापकों को पत्र भेजकर विद्यालय में रिक्त पदों की सूचना मांगी है और चयन प्रक्रिया का नोटिफिकेशन जारी करके जल्द से जल्द रिक्त पदों पर भर्ती संपन्न करवाने हेतु निर्देशित किया है
राजस्थान की सभी सरकारी भर्तियों की अपडेट सबसे पहले पाने के लिए यहां क्लिक करें
Rajasthan Vidhya Sambal Yojana 2022 – राजस्थान सरकार द्वारा वर्ष 2021 – 22 में विद्या संबल योजना का प्रस्ताव बजट में पारित किया था इस योजना के अंतर्गत सभी सरकारी विद्यालयों,महाविद्यालयों एवं अंग्रेजी मीडियम स्कूलों में स्टाफ की कमी को दूर करने एवम बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से गेस्ट फैकल्टी पर स्टाफ भर्ती करवाने का प्रस्ताव पारित किया था और आज शिक्षा निदेशालय बीकानेर ने अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए गेस्ट फैकल्टी भर्ती आयोजित करवाने हेतु निर्देश जारी कर दिए हैं
राजस्थान विद्या संबल योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले मानदेय आवश्यक योग्यता और सभी शर्तों की जानकारी नीचे उपलब्ध करवाई गई है जिन्हें ध्यानपूर्वक पढ़कर इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं
Rajasthan Vidhya Sambal Yojana Recuritment Sallary
राजस्थान विद्या संबल योजना के अंतर्गत गेस्ट फैकल्टी पर चयनित होने वाले बेरोजगार युवाओं को सरकार द्वारा निम्न दरों से अधिकतम मानदेय देय होगा
पद | कक्षा | प्रति घंटा मानदेय | अधिकतम मासिक मानदेय |
अध्यापक – लेवल प्रथम, लेवल द्वितीय | 1- 8 | 300 | 21,000 |
वरिष्ठ अध्यापक | 9-10 | 350 | 25,000 |
प्रधानाध्यापक | 11-12 | 400 | 30,000 |
शारीरिक शिक्षा अनुदेशक | 300 | 21,000 | |
प्रयोगशाला सहायक | 300 | 21,000 |
Rajasthan Vidhya Sambal Yojana Recuritment Education Qualification
राजस्थान विद्या संबल योजना के अंतर्गत गेस्ट फैकल्टी पर महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में होने वाली स्टाफ भर्ती के लिए न शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग रखी गई है जिसकी संपूर्ण जानकारी इस टेबल में दी गई है
पदनाम | शैक्षिक योग्यता | आवश्यक अतरिक्त योग्यता |
व्याख्याता जीव विज्ञान | प्राणी विज्ञान / वनस्पति विज्ञान / जीव-प्रौद्योगिकी में वि.अ.आ. द्वारा मान्यता प्राप्त अंग्रेजी स्नातकोत्तर या समतुल्य परीक्षा परन्तु उन्होंने स्नातक स्तर पर अंग्रेजी माध्यम में वनस्पति विज्ञान और प्राणी विज्ञान का अध्ययन किया हो | BED |
व्याख्याता (भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित) | सुसंगत विषय में विश्व विद्यालय अनुदान आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त अंग्रेजी माध्यम में स्नातकोत्तर अथवा समतुल्य परीक्षा वैकल्पिक | BED |
वरिष्ठ अध्यापक (अंग्रेजी, हिन्दी, गणित, तृतीय भाषा) | वेकल्पिक विषय के रूप में सम्बन्धित विषय के साथ अंग्रेजी माध्यम में स्नातक या समतुल्य परीक्षा | BED |
वरिष्ठ अध्यापक (विज्ञान) | भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, प्राणी विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, सूक्ष्म जीव विज्ञान, जैवप्रौद्योगिकी, जैव रसायन विज्ञान में से कम से कम दो विषय वैकल्पिक विषयों के रूप में लेकर अंग्रेजी माध्यम में स्नातक या समतुल्य परीक्षा | BED |
वरिष्ठ अध्यापक (सामाजिक विज्ञान) | इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, समाज शास्त्र, लोक प्रशासन, दर्शन शास्त्र में से कम से कम दो विषय वैकल्पिक विषयों के रूप में लेकर अंग्रेजी माध्यम में स्नातक या समतुल्य परीक्षा | BED |
अध्यापक लेवल-द्वितीय ( अंग्रेजी / गणित ) | न्यूनतम 50% अंको सहित गणित / अंग्रेजी ( संबंधित पद हेतु ) वैकल्पिक विषय के साथ अंग्रेजी माध्यम में स्नातक | BED/D.Ele.Ed +न्यूनतम अंको के साथ रीट लेवल द्वितीय परीक्षा उत्तीर्ण जिसकी वैधता अवधि समाप्त नहीं हुई हो |
अध्यापक लेवल प्रथम | 50% अंको सहित उमावि / समकक्ष परीक्षा अंग्रेजी माध्यम में उत्तीर्ण | D.Ele.Ed +न्यूनतम अंको के साथ रीट लेवल प्रथम परीक्षा उत्तीर्ण जिसकी वैधता अवधि समाप्त नहीं हुई हो |
शारीरिक शिक्षा शिक्षक | किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से अंग्रेजी माध्यम में सीनियर सैकण्डरी अथवा समतुल्य परीक्षा | C.P.Ed Or D.P.Ed Or B.P.Ed |
पुस्तकालयाध्यक्ष | किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से अंग्रेजी माध्यम में सीनियर सैकण्डरी अथवा समतुल्य परीक्षा | पुस्तकालय विज्ञान में प्रमाण पत्र/पुस्तकालय और सूचना विज्ञान में स्नातक/पुस्तकालय और सूचना विज्ञान में डिप्लोमा |
प्रयोगशाला सहायक | भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, सूक्ष्म जीव विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, जैव रसायन विज्ञान, गणित में से कम से कम तीन विषय वैकल्पिक विषयों के रूप में लेकर अंग्रेजी | – |
Rajasthan Vidhya Sambal Yojana 2022 Sellection Process
- महात्मा गाँधी / अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में साक्षात्कार के माध्यम से पदस्थापन उपरान्त स्वीकृत पदों में से रिक्त रहे पदों पर विद्या सम्बल योजना के तहत गैस्ट फैकल्टी निजी अभ्यर्थियों / सेवा निवृत्त शिक्षकों की नियुक्ति की जा सकेगी।
- इन गैस्ट फैकल्टी निजी अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में उनके अतिरिक्त 02 वरिष्ठतम शिक्षकों की कमेटी द्वारा महात्मा गाँधी / अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के स्तर पर की जाएगी। यदि दो वरिष्ठतम शिक्षक उपलब्ध नहीं हो तो समिति में संबंधित CBEO ब्लॉक के अन्य MGGES विद्यालयों में से दो वरिष्ठ सदस्यों की नियुक्ति करेंगे।
- संस्था – प्रधान द्वारा रिक्तियों का प्रकाशन विभागीय वेबसाईट एवं विद्यालय नोटिस बोर्ड एवं अन्य सार्वजनिक प्लेट फार्म पर किया जाकर योग्य आशार्थियों के आवेदन पत्र विद्यालय स्तर पर आमंत्रित किए जाएगें। उक्त प्रकाशन के लिए कलैण्डर निदेशालय से जारी होगा। किसी भी रिक्त पद पर रिक्तियों से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर वरीयता सूची तैयार कर वरीयतानुसार नियुक्ति दी जाएगी।
- विभाग में पूर्व से कार्यरत शिक्षकों के सेवा निवृत्त अध्यापक यदि B.Ed उत्तीर्ण है तो अध्यापक लेवल-द्वितीय के लिए संबंधित विषय अनुसार एवं यदि BSTC / D.Ele.Ed उत्तीर्ण है तो अध्यापक लेवल- प्रथम के लिए पात्र होंगे।
- वरीयता सूची का निर्माण पद की न्यूनतम वांछित योग्यताओं में शैक्षणिक योग्यता व प्रशैक्षणिक योग्यता का अंकभार क्रमशः 75% व 25% लिया जाकर कुल प्राप्तांकों के आधार पर किया जाएगा।
- समान अंकभार होने की स्थिति में अधिक आयु के आशार्थी को वरीयता में कम आयु के अभ्यार्थी से ऊपर रखा जाएगा।
- आवेदन प्राप्त करने की अवधि व नियुक्ति जारी करने का कलैण्डर निदेशालय से जारी किया जाएगा।
- चयनित अभ्यर्थी को गैस्ट फैकल्टी के पद हेतु दिये गये प्रस्ताव पर सात दिवस में सहमति प्रदान करनी होगी तथा संस्था प्रधान द्वारा तय किये गये समय पर वे कार्य करने आएंगे। निर्धारित अन्तिम तिथि तक सहमति नहीं दिये जाने पर वरीयता सूची के अग्रिम क्रमांक के अभ्यार्थी को गैस्ट फैकल्टी में नियुक्ति दी जाएगी।
- गैस्ट फैकल्टी पर सत्रान्त अथवा नियमित प्रक्रिया से पद भरे जाने तक जो भी पहले हो, तक पूर्णतः अस्थाई तौर पर रखा जाएगा।
- गैस्ट फैकल्टी के रूप में निजी अभ्यर्थियों / सेवा निवृत्त शिक्षकों को उन्हीं दिशा-निर्देशों के अध्यधीन रखा जाएगा जो वित्त विभाग के परिपत्र दिनांक: 30.03.2021 में वर्णित है।
Rajasthan Vidhya Sambal Yojana 2022 Important Links
OFFICIAL WEBSITE | CLICK |
OFFICIAL NOTIFICATION | CLICK |
JOIN OUR TELEGRAM CHANLE | CLICK |
JOIN OUR WHATSAPP GROUP | CLICK |
Rajasthan Vidhya Sambal Yojana Kya hai ?
राजस्थान विद्या संबल योजना के अंतर्गत सरकारी विद्यालयों,महाविद्यालयों में शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए गेस्ट फैकल्टी पर भर्ती आयोजित करवाई जाती है
Rajasthan Vidhya Sambal Yojana me aawedan kese kare ?
राजस्थान विद्या संबल योजना में आवेदन के लिए अलग से नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा यह नोटिफिकेशन जिला डायटों द्वारा जारी किया जाएगा